शामली, जुलाई 16 -- शामली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित शामली रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। करीब 25.50 करोड़ की लागत से तैयार स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिनमें शामली रेलवे स्टेशन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2023 में इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया था। करीब तीन वर्षों में स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा कर लिया गया है और अब इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है。 यह भी पढ़ें- आज झांसी मंडल के 13 स्ट...