नई दिल्ली, मार्च 12 -- LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की किल्लत के बीच एक राहत भरी खबर है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की रिटेल कीमत Rs.94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम Rs.2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल में एक बार फिर उबाल आ गया है। ब्रेंट क्रूड फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर पहुंच रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज सुबह 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ ब्रेंट क्रूड 97.69 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई भी करीब 6 प्रतिशत चढ़कर 92.41 डॉलर पर था। बता दें क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से ...