आज पूर्णिया में बीएसएपी के एडीजी
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीएसएपी के एडीजी नैयर हसनैन खान दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पूर्णिया पहुंच रहे हैं। वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एडीजी बुधवार को एयरपोर्ट अथोरिटी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और अवलोकन करेंगे। अभी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस ( बीएसएपी) के जिम्मे है। जिसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बीएसएपी की कम्पनियां तैनात की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.