आज पूरे दिन बंद रहेंगी दवा दुकानें
चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को जिले की सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानों को मंगलवार रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रखने का आह्वान किया है। यह बंद राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर देशव्यापी रूप से किया जा रहा है। देशभर के 12 लाख 40 हजार से अधिक केमिस्ट्स एवं वितरक इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष बार-बार किए गए निवेदनों के बावजूद औषधि व्यापार और जन स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं। यह भी पढ़ें- 20 मई को दवा दुकान बन्द रखने को लेकर हुई बैठक अवैध ई-फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि, वैध पर्चे के बिना दवा बिक्री, एंटीबायोटिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.