हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- हमीरपुर। 54 दिन तक पुलिस को छकाने वाले भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान की आज 16 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी होगी। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ले जाया जाएगा। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि कल सुबह 6 बजे के आसपास प्रीतम सिंह को यहां से हाईकोर्ट लेकर जाया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा। उधर, आज भी सारा दिन प्रीतम सिंह किसान वृद्धाश्रम में पुलिस की निगरानी में रहे। सुबह 11.30 बजे के आसपास डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...