बरेली, अप्रैल 24 -- बरेली। ताजुश्शरिया उर्स एवं होम गार्ड भर्ती परीक्षा के चलते 24 और 25 अप्रैल को बस स्टैंड बंद रखने के निर्देश दिये गये थे। हालांकि 24 अप्रैल शुक्रवार को भीड़ नहीं रही, इसलिए बसों का संचालन पुराना बस स्टैंड से बंद नहीं किया गया। मगर आज 25 अप्रैल शनिवार को अधिक भीड़भाड़ रहेगी, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने हर हाल में पुराना बस स्टैंड बंद रखने के निर्देश दिये हैं। बसों का संचालन सेटेलाइट से किया जाएगा। कोई भी बस शहर के अंदर नहीं आएगी। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, वैसे तो 24 अप्रैल को भी बस स्टैंड बंद रखने को आदेश मिला था, लेकिन भीड़ न होने के चलते बसों का संचालन जारी रखा गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए 'ऑन डिमांड' चलेगी ट्रेन अगर भीड़ अधिक होती है तो 25 अप्रैल शनिवार को पुराना बस स्टैंड से बसों का संच...