हाथरस, अप्रैल 1 -- हाथरस। स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय में हुई प्रसूता और नवजात शिशु की मौत के मामले गठित चार सदस्यीय जांच कमेटी ने पीड़ित परिवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पीड़ित परिवार बुधवार को जांच कमेटी के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएगा। शहर के गणेशगंज निवासी ललित की एक साल पहले आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सोरई निवासी पूनम पुत्री लक्ष्मण शर्मा के साथ शादी हुई थी। बीते गुरुवार की शाम को पूनम के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्रसव के लिए शहर के जिला महिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचे थे। प्रसव के बाद पूनम ने शिशु को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद शिशु की मौत हो गई थी। शिशु के जन्म के बाद पूनम ने भी दम तोड़ दिया था । प्रसूता और नवजात शिशु की मौत से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई थी। जब इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.