फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवई में बुधवार पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने गांव पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि विपक्षी दल जनता के बीच भ्रामक और झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना के आरोपितों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है और इस तरह के जघन्य अपराधों की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं और इस मामले में न्याय सुनिश्चित कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- कटरिया में किशोरी के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सौंपी सहायता राशि कहा कि कुछ विपक्ष...