आज पथरी क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती होगी
हरिद्वार, जून 20 -- ऊर्जा निगम ने आज पथरी क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान क्षेत्र की करीब छह हजार की ग्रामीणों आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। कटौती की वजह से दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहेंगे। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान पथरी से पोषित फीडर धनपुरा पर मरम्मत का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। इस दौरान फीडर पर सुधार कार्य, संशोधन और अनुरक्षण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु होने की सूचना है। फीडर पर मरम्मत काम के चलते क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर, अंबुवाला, झाबरी, धनपुरा आदि गांव में ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ेगी। कटौती से छोटे दुकानदारों को नुकसान होगा। वहीं अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.