कुशीनगर, मार्च 24 -- कुशीनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले के नियुक्त शिक्षकों को अध्यापक पात्रता परीक्षा देना अनिवार्य किया गया है, जिससे टीईटी से छूट प्रदान किए जाने की मांग को लेकर देश भर में आन्दोलन चलाए जा रहे हैं। उसी आन्दोलन के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर जनपद के पडरौना सुभाष चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक कठकुइया मोड़ तक मंगलवार को शाम 5.30 बजे शिक्षकों द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा एवं महामंत्री सुबोध शुक्ल ने संयुक्त रूप से दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.