हरिद्वार, फरवरी 26 -- ऊर्जा निगम शुक्रवार को उपसंस्थान भूपतवाला के पंतद्वीप फीडर पर मरम्मत के काम करेगा। इस दौरान फीडर से बिजली की सप्लाई छह घंटे बंद रहेगी। बिजली कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब छह हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं आज उपकेंद्र हरिद्वार क्षेत्र में गतिमान मरम्मत के काम पूरे हो जाएंगे। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी पंतद्वीप फीडर पर एलटी कैप्सिटर बैंक स्थापित करने का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए सुबह 10:30 बजे फीडर से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद की जाएगी। काम पूरा होने के बाद शाम 4:30 बजे तक फीडर से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारु होने की सूचना है। कटौती के दौरान लोगों के जरूरी काम प्रभावित होंगे। साथ ही लोगों को क्षेत्र में पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। ईई दीपक सैनी ने बताया कि 27 फरवरी को उपक...