नई दिल्ली, मई 17 -- पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज धर्मशाला में खेला जाना है। प्लेऑफ के नजरिए से दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम होने वाला है। डिफेंटिंग चैंपियन आरसीबी अगर आज जीत दर्ज करती है तो वह आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं अगर पंजाब की गाड़ी जीत के ट्रैक पर लौटती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। हालांकि अज कई टीमें ऐसी होंगी जो पंजाब किंग्स की हार की दुआएं करेगी ताकि वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहे। आईए एक नजर प्लेऑफ के समीकरण पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक था KKR vs GT मैच; बने कुल 465 रन, लगे 34 छक्के और 6 अर्धशतकपंजाब किंग्स जीती तो इन टीमों को होगा नुकसान पंजाब किंग्स अगर आज जीत दर्ज करती है तो उनके खाते में 15 अंक हो जाएंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल...