बलिया, मार्च 16 -- बलिया। सिकंदरपुर तहसील एवं ग्रामीण फीडरों के स्विच यार्ड में 17 मार्च को मेंटेनेंस कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके कारण सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इन फीडरों से आपूर्ति होने वाले इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी अजय सरोज ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...