आज नौ केंद्रों पर होगी राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
बागपत, जून 14 -- बागपत। जिले में आज रविवार को नौ केंद्रों पर राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 3,853 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए है। प्रशासन की ओर से परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत और वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- राजकीय स्कूलों में प्रवक्ता पद की भर्ती परीक्षा 17 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.