आज नोएडा आएंगे CM योगी, 68 परियोजनाओं की देंगे सौगात; जानें पूरा कार्यक्रम
नोएडा, जून 27 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। वह राजकीय विमान से नोएडा एयरपोर्ट जेवर पहुंचेंगे। वह जिले में नोएडा के नए भवन समेत 68 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पांच परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह यमुना सिटी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में 12:35 बजे जिले में पहुंचेंगे। वह सबसे पहले यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित सेक्टर-8 में सील के सोलर प्लांट के उत्पादन की यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से यमुना सिटी के सेक्टर-10 पहुंचेंगे। यहां पर वह अंबर और एसेंट के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वह यहां पर ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां के बाद वह हेलीकॉप्टर से नोएडा के सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के नए भवन पर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.