नोएडा, जून 11 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएस के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार तक पंजीकरण होंगे। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर वाहन मालिक पंजीकरण करा सकते हैं। शनिवार से नंबरों की बोली लगेगी, जो कि तीन दिन तक जारी रहेगी। तीसरे दिन शाम छह बजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...