मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता छह सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को निगम कार्यालय में कर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह के मुताबिक मांगे नहीं मानी गई तो 12 अप्रैल को जिला व अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री को ग्यापन दिया जाएगा। मांगों में दैनिक व संविदाकर्मियों की सेवा नियमित करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कार्यरत श्रमिकों को निकाय कर्मी घोषित करने, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, आजीवन पेंशन आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.