आज निकाली जाएगी परशुराम जयंती
हाथरस, मई 17 -- मुरसान। कस्बा मुरसान में सोमवार को परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसको लेकर मुरसान में तैयारी चल रही हैं। हर साल की बात इस बार भी परशुराम शोभायात्रा को लेकर मुरसान के हनुमानगढ़ी पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज की सहमति से परशुराम शोभायात्रा की तैयारी के लिए सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर शर्मा, सूरज शर्मा एडवोकेट, दीपक शर्मा सोनू शर्मा, आकाश एडवोकेट, आनंद कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परशुराम शोभायात्रा की देखरेख कर रहे आकाश एडवोकेट ने बताया कि इस साल परशुराम शोभायात्रा में भारतीय झांकियां लोगों के लिए आकर्षण केंद्र बनेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.