फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने बताया कि दो दिवसीय रामलीला, धनुष यज्ञ आयोजन श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर चौराहा में शुक्रवार से शुरू होगी। पहले दिन भगवान श्री रघुनाथ जी और शेष अवतार श्री लक्ष्मण जी की भव्य शोभा यात्रा बग्गी डीजे के साथ श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर से तामेश्वर मंदिर के लिए निकाली जाएगी। जहां पूजा अर्चना करके वापस आने पर श्री राम हनुमान मिलन, श्री राम सुग्रीव मित्रता, लंका दहन आदि की लीला शुरू होगी। शनिवार को वरिष्ठ जनों तथा समाज सेवियों का सम्मान उपरांत संध्या बंदन, जनक दरबार, श्री राम जानकी विवाह तथा श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन आयोजित होगा। यह देते हुए कार्यक्रम में सभी की भागीदारी हेतु निवेदित किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.