सीवान, अगस्त 12 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस एवं 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत नगर पंचायत महाराजगंज की ओर से 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह सात बजे शहीद स्मारक से शुरू होगी। इसमें नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता साथी, विकास मित्र सहित नगर पंचायत क्षेत्र के आम लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर बाटा मोड़ शिव मंदिर, राजेंद्र चौक, नखास चौक, पुरानी बाजार होते हुए उमाशंकर पथ तक जाएगी। नगर पंचायत की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी कर्मियों को सुबह 6:30 बजे शहीद स्मारक परिसर में उपस्थित रहने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- सहसपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने कह...