गया, फरवरी 9 -- अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से मंगलवार को गौर-निताई शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी सोमवार को पूरी की गई। इस्कॉन गया के मंदिर प्रबंधक जगदीश श्याम दास ने बताया कि शोभा यात्रा इस्कॉन मंदिर से निकलेगी। जय प्रकाश झरना, काशीनाथ मोड़, सिविल लाइंस, जी.बी. रोड, टेकरी रोड, बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, सरकारी बस स्टैंड व गेवाल बिगहा होते हुए वापस मंदिर लौट आएगी। बताया कि रथयात्रा के लिए 35 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ तैयार किया गया है। इस्कॉन मंदिर को फूल व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.