बहराइच, जून 22 -- बहराइच, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भतीजे हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की शहादत पर मंगलवार को दुलदुल हाउस से सातवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस रात में निकलेगा। मोहल्ला चांदपुरा से अंजुमन कासिमया कदीमी मुंशी मुनव्वर अली के घर से अलम का जुलूस बरामद करेगी। इसी तरह अंजुमन फनाफिल हुसैन अपना अलम व जुल्फिकार का जुलूस इमामबाडा नवाब साहब से निकालेगी। यह भी पढ़ें- या हुसैन की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम का मातमी जुलूसजुलूस के मार्ग अंजुमन कासिमया रजिस्टर्ड मोहल्ला चांदपुरा से जाफर मेहंदी के इमामबाड़े से अपना अलम का जुलूस बरामद करेगी। तीनों अजुमने आगे पीछे होकर काजीपुरा मुस्लिम मुसाफिर खाना, कबाबची गली, सवारों वाली गली से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी के सामने घंटाघर के सामने पहुंचकर चौक बाजार पीपल तिराहा होते हुए दुलदुल हाउस पह...