आज नहीं चले जहाज, नाव के भरोसे सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंचे भागलपुर
भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। चिलचिलाती धूप व भीषण उमस के बीच रविवार को भी बरारी पुलघाट पर हजारों यात्रियों ने नाव का सहारा लेकर नवगछिया स्थित हाईलेवल घाट और भागलपुर के बीच यात्रा पूरी की। रविवार को स्कूल, कॉलेज, कोर्ट-कचहरी व अन्य संस्थानों में अवकाश के बावजूद पैसेंजर की अच्छी खासी भीड़ दिखी। दरअसल 17 मई शहर के शहर के 18 केंद्रों पर आईटीआई कैट और जेईई एडवांस की परीक्षा थी। दोनों परीक्षा में भागीदारी के लिए कोसी, सीमांचल व नवगछिया अनुमंडल के सैकड़ों छात्रों ने नाव की सहायता से भागलपुर आकर परीक्षा दी, साथ ही नाव से ही वापस अपने-अपने घर को लौटे। बरारी व हाईलेवल घाट पर नाव पर छात्रों के झुंड लदे हुए दिखे। वहीं रविवार को एक भी जहाज का फेरा दोनों घाटों के बीच नहीं लगा। इससे यात्रियों को पार कराने की पूरी जिम्मेदारी नाव चालकों पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.