भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को बीसीए अंडर-23 वनडे प्रतियोगिता का मुकाबला नहीं खेला जाएगा। पिच मेंटेनेंस की वजह से मैच बंद रहेगा। शनिवार को मुंगेर बनाम बांका का मुकाबला होगा। दोनों टीमों में जो टीम जीतेगी वह आगे के चक्र में प्रवेश करेगी। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधीर मुखर्जी और मामू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...