दरभंगा, मार्च 19 -- बेनीपुर श्रीश्री 108 राम जानकी महावीर मंदिर बहेड़ा परिसर में 19 मार्च को कलश शोभायात्रा के साथ नवाह संकीर्तन महायज्ञ शुरू होगा। पूजा समिति के सचिव शंकर भगवान पूर्वे ने बुधवार को जानकारी दी है। कहा राम-जानकी, शंकर-पार्वती, नवदुर्गा एवं 51 देवी देवता के विभिन्न प्रतिमा बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि 1001 कुमारी कन्याओं 19 मार्च को होने वाली कलश शोभायात्रा में शामिल होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा महामंत्र जय सियाराम जय जय सियाराम गौरी शंकर जय हनुमान का अखंड जाप चलता रहेगा। इसके लिए कीर्तन मंडली मधुबनी जिला के विभिन्न जगहों से पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया की मूर्ति बनाने के लिए बंगाल से कारीगर आए हुए थे। कलश शोभायात्रा के बाद विशेष पूजा अर्चना शुरू होगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.