जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम के नए जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव आज शाम पदभार संभाल लेंगे। उन्हें स्थानांतरित डीटीओ दिलीप कुमार पदभार सौंपेंगे। महेश्वरी प्रसाद यादव चतरा से जमशेदपुर आए हैं जबकि दिलीप कुमार चतरा के डीटीओ बनाए गए हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व राज्य के छह डीटीओ की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई थी। परंतु तब दिलीप कुमार इसलिए पदभार नहीं सौंप सके, क्योंकि उन्हें जुगसलाई का सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बनाया गया था और इस वजह से उपायुक्त ने उन्हें पद छोड़ने से मना कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...