आज धूमधाम से मनेगी शनि महाराज जयंती
पाकुड़, मई 15 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार स्थित शनि महाराज मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या और शनि महाराज जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के संचालक सुकुमार सेन ने बताया कि इस वर्ष शनि अमावस्या और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बना है, जिसे 251 वर्षों बाद का विशेष योग माना जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से शाम 06:00 बजे मंदिर प्रांगण में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर 500 साल बाद दुर्लभ ज्योतिषिय संयोग धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि देव को बेहद प्रिय है यह नील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.