बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया, संवाददाता। विष्णु के छठें अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया को यानि आज धूमधाम से मनाई जाएगी। महर्षि भृगु मंदिर में शाम चार बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद भंडारा में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन के स्वागताकांक्षी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह हैं।शनिवार को शहर के एक होटल में मीडिया से बातचीत में कार्यक्रम के संयोजक मृत्युंजय तिवारी बबलू ने आयोजन की पूरी जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई और मुख्य वक्ता गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल होंगे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर स्कूल में कार्यक्रम बताया कि समारोह में भोजपुरी के लोकप्...