इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- भरथना। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बा में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परशुराम सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे कस्बा स्थित नर्मदेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति पदाधिकारियों ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान बालूगंज, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, मोतीगंज, राजागंज और ओवरब्रिज सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।इस यह भी पढ़ें- महास्नान कर नर्मदेश्वर व शिव परिवार की निकली शोभायात्रा दौरान पवन...