रामपुर, अप्रैल 28 -- श्री बालाजी समिति की ओर से मंगलवार शाम करीब छह बजे से मोहल्ला खारी कुआं से 27 वीं श्री बाला जी माहाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा खारी कुआं से प्रारंभ होकर मौहल्ला मींठा कुआं ,आरा मशीन,राजदृारा,सेंट्रल बैंक ,नवीन मार्केट से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर जाकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा के समापन के बाद आरती भी होगी और भक्तो को प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...