बलरामपुर, अप्रैल 13 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। डॉ. अम्बेडकर चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। क्षेत्र में भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार सुबह 9 बजे सम्राट अशोक बुद्ध विहार, घासी पोखरा में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा हरी झंडी दिखाकर धम्म यात्रा को रवाना करेंगे। धम्म यात्रा अचलपुर चौधरी से प्रारंभ होकर सादुल्लाह नगर, गूमा फातमा जोत, चैनवापुर, अलाउद्दीनपुर, किशुनपुर सागर, मुण्डा चौराहा होते हुए देवरिया आदम पहुंचेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.