कन्नौज, मार्च 14 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में स्थित सिद्धपीठ बाबा दौलेश्वर धाम में बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा की स्थापना होने जा रही है। जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को स्थापना के अलावा बाबा का विशाल जागरण भी होगा। मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में बाबा खाटू की प्रतिमा के स्थापना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को बाबा की प्रतिमा को नगर में भ्रमण कराने के बाद मंदिर परिसर में उनकी स्थापना होगी। इसके उपरांत रात के समय परिसर में ही बाबा का विशाल जागरण भी आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...