बगहा, मई 18 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पुर्वी नौतन और पश्चिमी नौतन पंचायत में आज विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में राजस्व विभाग से जुड़े दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र की समस्या या राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, जलापूर्ति, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शि...