आज देहरादून आ रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, 20 अगस्त तक रूट डायवर्जन; देखें प्लान
देहरादून, अगस्त 19 -- CP Radhakrishnan Dehradun Today: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वीआईपी मूवमेंट के साथ आम लोगों की सुविधा को देखते हुए देहरादून पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। इसके तहत शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, दून अस्पताल में भी वीआईपी वार्ड समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जा रही हैं। देहरादून में 19 और 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के साथ ही आम जनता की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक रूट प्लान जारी कर दिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन की अगुवाई में सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग हुई। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.