लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। देश के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री राज बहादुर व नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में अजय राय ने कहा कि देश को आज नेहरू की सोच और उनके आदर्शों की पहले से ज्यादा जरूरत है। अजय राय ने कहा कि देश में विविधता, भाईचारा और प्रगति तब ही संभव है जब हम समानता, संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को सर्वोपरि रखें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेहरू के जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। एसआईआर लोकतंत्र पर सीधा हमला अजय राय ने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.