कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। रमजान उल मुबारक के आखिरी दिनों में एक खास संयोग बन गया है। सामान्यत: रमजान में तीन या चार जुमे पड़ते हैं, लेकिन इस बार पांच शुक्रवार आए हैं। इससे अलविदा जुमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। मालूम हो कि पिछले शुक्रवार को जुमातुल विदा (अलविदा जुमा) मनाया गया था, लेकिन बीते गुरूवार को शव्वाल का चांद न दिखने के कारण रमजान 30 दिनों का पूरा हुआ। नतीजतन आज शुक्रवार को भी यह अलविदा जुमा ही होगा। मुस्लिम समुदाय आज जुमातुल विदा की नमाज समयानुसार अदा करेगा। जानकारों के अनुसार, माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा अलविदा या जुमातुल विदा कहलाता है। यह दिन रमजान की विदाई का प्रतीक है। चूंकि चांद नहीं दिखा, इसलिए आज अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। कल शनिवार को सुबह 8:30 बजे ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। यह संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.