बोकारो, मई 16 -- दामोदा। झारखंड आंदोलनकारी महासभा की प्रमंडलीय बैठक रविवार को दुग्दा रटारी स्थित न्यू बसंत बहार होटल के सभागार में होगी। बैठक में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले के झारखंड आंदोलकारी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय व उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत के अलावा कई झारखंड आंदोलकारी मौजूद होंगे। महासभा के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी महासभा प्रमंडलीय बैठक कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...