जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून शुक्रवार को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सामाजिक संस्था परिश्रम संस्था की ओर से टीडी इंटर कॉलेज के मारकण्डेय सिंह सभागार में 53 दिव्यांगजनों ट्राईसाइकिलऔर 53 छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और एडवोकेट अखिलेश चौबे करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाना और छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना बताया गया है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल अहम मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस आज, जगह-जगह होंगे कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर...