आज दिवंगत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की स्मृति में निकलेगी पितृ वंदन यात्रा
उन्नाव, सितम्बर 27 -- सुमेरपुर, संवाददाता। जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने वाले दिवंगत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की स्मृति में 27 सितंबर को पितृ वंदन यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नेता अजय मिश्र ने बताया कि यात्रा के जरिए संगठन के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। रविवार सुबह नौ बजे शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद यात्रा की शुरुआत होगी। उसके बाद भाजपा से कई बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके स्व. बाबा बजरंगबली ब्रह्मचारी और 3 बार सांसद रहे स्व. देवी बख्श सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा बदरका पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी। उसके बाद बारा, पुरौना, कुंभी, पाटन, सुमेरपुर, मानिकापुर गांव हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.