नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के अवसर पर यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे द्वारा लगातार विशेष रेलगाड़ियां घोषित की जा रही है। रविवार को अकेले दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 22 विशेष रेलगाड़ियों को विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। जबकि शनिवार को 21 विशेष रेलगाड़ियों से लगभग तीन लाख यात्रियों ने सफर किया है। दिल्ली से सोमवार को 22 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर होली पर जा सकें। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि होली के अवसर पर त्यौहार मनाने के लिए अपने मूल स्थानों पर जाने वाले यात्रियों के लिए त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। आसान और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार ...