आज दिखेगा शनि, नक्षत्रशाला में होगा विशेष आकाश दर्शन
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में रविवार की रात विशेष रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन शनि ग्रह प्रतियुति की स्थिति में रहेगा। शनि सूर्यास्त के आसपास पूर्वी आकाश में उदित होकर पूरी रात दिखाई देगा। करीब 0.3 मैग्नीट्यूड की चमक के कारण इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। टेलीस्कोप से शनि के छल्लों का अद्भुत नजारा दिखेगा। इस दौरान सीलीगर इफेक्ट भी देखा जा सकेगा। रात में चंद्रमा के साथ कैस्टर-पोलक्स तारे और मंगल भी दिखाई देंगे। छह अक्टूबर की भोर में चंद्रमा बृहस्पति के बेहद करीब नजर आएगा। चार अक्टूबर को सुरक्षित सौर फिल्टर से सूर्य दर्शन भी कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.