नई दिल्ली, मई 15 -- आज (15 मई 2026) सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, बॉलीवुड के संजय दत्त और कॉमेडी के किंग आयुष्मान खुराना की फिल्में रिलीज हो गई हैं। इतना ही नहीं, लोगों ने ट्विटर (X) पर इन फिल्मों के रिव्यूज भी देना शुरू कर दिया है। अगर आप वीकेंड पर इनमें से कोई फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले लोगों के रिएक्शंस जान लीजिए।1. करुप्पु (Karuppu) जॉनर: एक्शन और ड्रामा हिंदी में रिलीज हुई है?: नहीं, ये फिल्म सिर्फ तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। ट्विटर रिव्यू: दर्शक इसे सूर्या का पीक कमर्शियल सिनेमा कह रहे हैं। फिल्म के इंटरवल और प्री-क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म में अलग जान भर दी है। वहीं कुछ का कहना है कि सीरियस सिनेमाप्रेमियों...