गिरडीह, फरवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम में महापौर सहित सभी 36 वार्डो में पार्षद पद के लिए जारी चुनावी भोंपू का शोर शनिवार संध्या 5 बजे से थम जाएगा। बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायत में भी अध्यक्ष सहित वार्डो में पार्षद पद के लिए शोर गुल पूरी तरह शनिवार संध्या 5 बजे से बंद हो जाएगा। इसके बाद सभी प्रत्याशी बूथ के मैनेजमेंट में लगेंगे। ऐसे महापौर, अध्यक्ष से लेकर वार्डों में पार्षद के पदों के लिए वोटिंग 23 फरवरी को है। 27 फरवरी को वोटिंग के परिणाम सामने आएंगे। शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के अलावा बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायत में प्रचार-प्रसार का पारा हाई रहा। हर गली-मोहल्ला चुनावी रंग में रंगा रहा। यहां बता दें कि महापौर पद के लिए 16 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे है, वहीं बड़की सरैया और धनवार नगर अध्यक्ष की सीट के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.