भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर। कालीन नगरी में आठ और नौ अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की दर से तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि आठ और नौ अप्रैल को जिले में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की दर से तेज हवा चल सकता है। हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश संग ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसे में किसान मौसम साफ होने के बाद ही गेहूं फसल की कटाई शुरू करें। जो कृषक गेहूं का बोझ काटकर बोझ बांध दिए हैं, वह प्राथमिकता के आधार पर थ्रेसर से मड़ाई करा लें। बोझ बांधकर रखने के बीच बारिश हुआ तो अनाज का उत्पादन घटने के साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। किसान गेहूं बोझ को मौसम खराब होते ही तिरपाल से जरूर ढंक दें ताकि बोझ को भिगने से बचाया जा सके। मौसम की जानकारी के लिए किसान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.