नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- सितंबर का महीना ज्योतिषीय लिहाज से बहुत ही खूबसूरत और महत्वपूर्ण है। आज का ही दिन ले लीजिए। आज दिन में 1 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह ने तुला राशि में गोचर कर लिया है। इस बदलाव का असर हर एक राशि पर दिखेगा। अभी तक शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे थे और अब तुला में आने के साथ ही शुक्र कुल 7 राशियों को लाभ दिलाने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज से लेकर अगले 66 दिन तक इन राशियों को अपने करियर, पैसों की स्थिति और रिश्तों में अच्छा-खासा सुधार देखने को मिलने वाला है। जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं?आज से इन 7 राशियों को मिलेगा शुक्र गोचर का लाभमेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज से लेकर अगले 66 दिन तक सब कुछ धीरे-धीरे अपने फेवर में होता दिखेगा। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों क...