मुरादाबाद, मार्च 3 -- फाल्गुन के महीने का समापन होते ही फिजा में चरम पर जा पहुंचे होली के उल्लास के बीच मौसम का पारा भी रंगों के उत्सव को ऊंचाइयां देने को आतुर दिखाई दे रहा है। आज रंग खेलने के दिन पूर्वान्ह से ही तापमान काफी तेजी से बढ़ेगा। पारे की गर्माहट के साथ होली की मस्ती के लिए लोगों की गर्मजोशी बढ़ जाएगी। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जाहिर की गई है। इस बार होली मार्च के पहले हफ्ते में ही पड़ रही है, लेकिन, होली आते आते ठंड लगभग गायब हो गई है। आज बुधवार को रंग खेलने के दिन सुबह आठ बजे के बाद ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने के आसार हैं। जिसके चलते ठंड का जरा भी एहसास नहीं होगा। होली खेलने का समय पूरा होते-होते तक तापमान 30 डिग्री के बिंदु को छू लेगा, लेकिन, इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.