अररिया, मई 21 -- अररिया। शुक्रवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी से निकले 11 केवी जीरोमाइल फीडर में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक फीडर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस कारण उक्त 11 केवी फीडर में तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अररिया विद्युत प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य समय पर कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...