आगरा, अप्रैल 21 -- बिजली विभाग की ओर से मंगलवार को जखारूद्रपुर निवासी अमर सिंह पुत्र हरदयाल के खेत से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य को सकुशल संपंन करने के लिए विद्युत उपकेंद्र नगला पीपल, नगला पट्टी, विद्युत उपकेंद्र प्रभुपार्क से संबंधित क्षेत्र की विद्युतापूर्ति सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित कार्य निर्धारित समय से पहले ही निपटाकर कार्य में सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आज सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.