आज तीन घंटे बंद रहेगी आपूर्ति
बुलंदशहर, मई 9 -- बुलंदशहर। शहर के पुरानी जेल और अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रविवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने के कार्य के चलते शटडाउन लिया है। एक्सईएन मनीष मथुरिया ने बताया कि रविवार को पुरानी जेल और अंसारी रोड बिजलीघर क्षेत्र में लाइनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी अस्पताल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान प्रीत विहार, एनआईसी कलेक्ट्रेट, चकबंदी कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.