बुलंदशहर, मार्च 22 -- नगर और देहात क्षेत्र में सोमवार को बिजली सप्लाई प्रभाविता रहेगी। टांडा बिजलीघर पर योजना के तहत फीडर सैग्रीगेशन (लाइन अलग करने) का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते सोमवार बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बंद रहेगी। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके चलते मानकपुर, मौसमगढ़, आरआरआर, पोषको से पोषित गांव, उटरावली, कलौली बंगलापूठरी, टांडा, शिकारपुर रोड, काली नदी रोड, स्याना रोड, फैसलाबाद और आनंद विहार आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...